कोरोना वायरस का भयावह स्थिति हो रहा है इसे हर हाल में रोकना होगा
राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि इन चुनौतियों से लड़ने के लिए खुद को तैयार करने की जरुरत है। कोरोना वायरस संक्रमण को हर हाल में रोकना होगा। उन्होंने कहा कि जनता कफर्यू को हर हाल में कामयाब बनाना है और कोरोना के खिलाफ जंग जीतना है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पूरे देश के अंदर कोरोना वायरस अभी सेकेंड स्टेज में है।
हम इस स्टेज पर इसको रोकने में अगर सफल होते हैं तो यह दुनिया के लिए बड़ा संदेश होगा। इस संक्रमण को रोकने के लिए हमारी कार्यवाही युद्ध स्तर पर चल रही है। हर जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। प्रदेश में अब तक 23 मरीज चिन्हित हुए थे, इनमें से 9 पूरी तरह स्वस्थ्य हो चुके हैं। कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि इन चुनौतियों से लड़ने के लिए खुद को तैयार करने की जरुरत है। बचाव का पक्ष सबसे महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि एतिहात के तौर पर सरकार ने प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थानों, मल्टीप्लेक्स, सिनेमाघर, माल को बंद करने का निर्देश दिया है। अनावश्यक यातायात को रोका गया है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर न जाने के लिए लोगों का आह्वान किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपील की है कि रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान अनावश्यक तौर पर बाजार में ना जाएं। हम सभी अपने घरों में रहें। उन्होंने कहा कि सरकार के पास पर्याप्त मात्रा दवाएं और खाद्यान मौजूद हैं।
पढ़ें यह भी खबर
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि किसी भी चीज की किल्लत बाजार में नहीं होगी। सभी को सब सामान मिलेगा, दुकानों पर लाइन कतई न लगाएं, अनावश्यक बाजार में मत जाएं, जमाखोरी बिल्कुल न करें। इस दौरान उन्होंने कहा कि कल यूपी में सभी मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिहवन निगम की सभी बस सेवाएं सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक बंद रहेंगी। नगर बस सेवाएं भी सुबह 6 से रात्रि 10 बजे तक बंद रहेंगी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !