Breaking News

बाहर फंसे लोगों के घर-वापसी को लेकर दरभंगा जिला प्रशासन तैयार, क्वारेंटीन सेंटर में रहने की होगी उत्तम व्यवस्था – डीएम डॉ त्यागराजन

दरभंगा : केन्द्र सरकार द्वारा गाइड लाइन में संशोधन किये जाने के बाद जिला में अधिकाधिक संख्या में अप्रवासी लोंगो के आने की संभावना बढ़ गयी हैं. जिले के बाहर से आने वाले सभी लोंगो को पहले क्वारेंटीन सेंटर में रखा जायेगा. उसके बाद वे अपने अपने घरों को जा सकेंगे. सभी क्वारेंटीन सेंटर नगर निगम क्षेत्र एवं प्रखंड मुख्यालयों में संश्थापित किये जा रहे हैं.

जिलाधिकारी ने गुरुवार की देर शाम कार्यालय प्रकोष्ठ में एक बैठक आयोजित करके सभी एसडीओ, एसडीपीओ, एसएचओ, एमओआईसी, बीडीओ, सीओ को सभी चिन्हित क्वारेंटीन सेंटरों में सरकार के दिशानिर्देश के अालोक में उत्तम व्य्वश्था करने का निर्देश दिया हैं . इसमें आवासन, भोजन, साफ सफाई, चिकित्सा आदि की व्य्वश्था शामिल हैं.

सभी आवासितों के लिये अच्छी क्वालिटी का अंग वस्त्र यथा धोती, गंजी लुंगी, गमछा, नहाने एवं कपड़ा साफ करने का साबुन, शैम्पू, आईना, कंघी क्रय कर रखने का निर्देश दिया गया हैं. वहीं औरतों एवं लड़कियों के लिये उनके उपयोग के योग्य वस्त्रादि क्रय किये जा रहे हैं. क्वारेंटीन सेंटर में बिजली के बल्ब, पंखे भी लगे होंगे. आवासन के लिये गद्दे, चादर, मच्छरदानी भी दिए जायेंगे. सभी क्वारेंटीन सेंटर में जेनरेटर अनिवार्य रूप से रखा जायेगा ताकि लाइन कटने पर बिजली बाधित नहीं हो.


कहा हैं कि सभी आवासितों को सम्मान सहित क्वारेंटीन सेंटर में रखा जायेगा. सभी वरीय पदाधिकारियों को सेंटर का नियमित भ्रमन करते हुए वहां सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है. इस बैठक में नगर आयुक्त, डीडीसी एवं सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी एसडीओ, बीडीओ, एमओआईसी, सीओ आदि उपस्थित थे.

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …