Breaking News

बाहर फंसे लोगों के बिहार वापसी के लिए राज्यावार नोडल अधिकारी नियुक्त, ये हैं इनके मोबाइल नंबर

पटना ब्यूरो (संजय कुमार मुनचुन) : केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा लॉक डाउन के नियमों में संशोधन कर नया गाइडलाइन बुधवार को ही जारी कर दिया था। नये गााडलाइन के अनुसार राज्य सरकारों द्वारा आपसी संपर्क पर बाहर फंसे लोगों को अपने अपने राज्य वापस लाया जा सकता है।

गाइड लाइन के निर्देशानुसार गुरुवार को बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने हर राज्य से सामंजस्य स्थापित करने के एक एक अधिकारी की तैनाती की है. बिहार के बाहर से वापस आने वालों के लिए ताल मेल बिठाने के किए अफसरों को तैनात किया गया है. सभी अधिकारी बिहार सरकार के नोडल अधिकारी प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता के काम करेंगे और उन्हीं को रिपोर्ट करेंगे.

ऐसे में लॉकडाउन की स्तिथि में जो भी बिहार के बाहर जिस राज्य में फंसे हैं वो अपने राज्य के अधिकारी से संपर्क कर राज्य वापसी कर सकते हैं. यह है अधिकारियों की सूची-

विभाग ने नोडल अधिकारियों की जो सूची जारी की है, उसके अनुसार दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के लिए पलका सहनी और  शैलेंद्र कुमार, जम्मू कश्मीर, लद्दाख के लिए शैलेंद्र कुमार, पंजाब के लिए मानवजीत सिंह ढिल्लो, हरियाणा के लिए दिवेश सेहरा, राजस्थान के लिए प्रेम सिंह मीणा, गुजरात के लिए बी कार्तिकेय, उत्तराखंड के लिए विनोद सिंह गुंजियाल और उत्तर प्रदेश के लिए विनोद सिंह गुंजीयाल व अनिमेश परासर को नोडल अफसर के रूप में नियुक्त किया गया है।

अन्य राज्यों में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लिए राम चंद्रडूडू, तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए के सेंथिल कुमार, कर्नाटक के लिए प्रतिमा एस वर्मा, महाराष्ट्र और गोवा के लिए आदेश तितरमारे, केरला के लिए सफीना एन, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए मयंक बरवाड़े, उड़ीसा के लिए अनिरुद्ध कुमार, झारखंड के लिए चंद्रशेखर , पश्चिम बंगाल के लिए आईपीएस अफसर किम को नोडल अफसर के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके आलावा असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, अरुणाचल और सिक्किम के लिए आनंद शर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …