दरभंगा : वंडर एप के इस्तेमाल के बारे में जन-जागरूकता पैदा करने मातृत्व एवं नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की डिजिटली अनुश्रवण करने एवं मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से जिला के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में वंडर एप लाँच किया गया है। इस एप के लाँच होने के बाद स्वास्थ्य के विभिन्न इंडिकेटर में आश्चर्यजनक रूप से उल्लेखनीय सुधार हो रहे है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
वंडर एप के इस्तेमाल में चिकित्सकों एवं पारा चिकित्सा कर्मियो का बहुमूल्य योगदान रहा है। जिलाधिकारी वंडर एप के इस्तेमाल के प्रति काफी आशान्वित हैं। उनके पहल पर वंडर एप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पारा चिकित्सा कर्मियों को जिला स्वास्थ्य समिति, दरभंगा द्वारा डी.एम.सी.एच. आॅडिटोरियम में एक कार्यक्रम आयोजित कर पुरस्कृत किया गया। जिलाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला स्वास्थ्य समिति डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने बेहतर कार्य करने वाली ए.एन.एम. को मोमेन्टों एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

पुरस्कृत होने वाले कर्मियों में अलीनगर प्रखण्ड से शांति कुमारी, बबीता कुमारी, सोनी कुमारी बहादुरपुर प्रखण्ड से लीला कुमारी, रम्भा कुमारी, आरती कुमारी, बहेड़ी प्रखण्ड से कलावती महतो, पूनम कुमारी, शांति कुमारी, बेनीपुर प्रखण्ड से किरण कुुमारी, सोनी मोनी, शांति कुमारी, बिरौल प्रखण्ड से दुर्गेश्वरी, चन्द्रकान्ता कुमारी, रीना कुमारी गौड़ाबौराम प्रखण्ड से राधा कुमारी, रेखा कुमारी, शांति देवी घनश्यामपुर प्रखण्ड से शबाना खातून, प्रेमवती ट्रीया, मंजू कुमारी, हनुमाननगर प्रखण्ड से रंजना कुमारी, कुमारी शोभा, रीमा कुमारी, हायाघाट प्रखण्ड से शिव कुमारी, रश्मि रवि, किरण ठाकुर, जाले प्रखण्ड से कंचन कुमारी, विद्या कुमारी, रानी कुमारी, कुशेश्वरस्थान सतीघाट से मीरा देवी, मंजू कुमारी, सुमन चैधरी कुशेश्वरस्थान प्रखण्ड से विणा कुमारी, मार्था डोडराय, विद्या भारती केवटी प्रखण्ड से रागनी कुमारी, सिन्दी सुन्डी, रूबी कुमारी, किरतपुर से जया कुमारी, इन्द्रा कुमारी 2, पार्वती कुमारी, मनीगाछी प्रखण्ड से पुष्पा कुमारी, आशा कुमारी, मालती कुमारी सदर प्रखण्ड से शबरून खातुन, कुमारी विभा, रजनी, सिंहवाड़ा प्रखण्ड से अंचला कुमारी, अंजनी कुमारी, अनिता कुमारी 2 एवं तारडीह प्रखण्ड से नुतन कुमारी, कविता कुमारी एवं अंजू कुमारी के नाम शामिल है।

जिलाधिकारी ने कहा कि दरभंगा जिला में मातृत्व एवं नवजात शिशु के मृत्यु दर को नियंत्रित करने के उद्देश्य से वंडर नाम का एक मोबाईल एप लाँच किया गया है। इस एप में गर्भवती महिलाओं का निबंधन एवं उनका मेडिकल हिस्ट्री अपलोड किया जाता है। गर्भवती महिलाओ को गर्भावस्था के दौरान किसी भी प्रकार की कप्लीकेशन उत्पन्न होने पर वंडर एप से एलर्ट (चेतावनी) जारी हो जाता है। जिसका मैसेज इस सिस्टम से जुड़े सभी चिकित्सकों-पारा मेडिकल स्टाफ्स को तुरंत मिल जाता है और उक्त मरीज की तुरंत चिकित्सा शुरू की जाती है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !