डेस्क : लोक जनशक्ति पार्टी के नव-निर्वाचित सांसद प्रिंस राज के बनने के बाद लोजपा में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. एलजेपी की कमान अब पूरी तरह से युवाशक्ति के हाथ में देने की तैयारी है. सूत्रों के अनुसार पार्टी के महत्वपूर्ण पदों पर युवा नेताओं को बिठाया जा सकता है.नवादा के युवा सांसद चन्दन सिंह, पूर्व सांसद वीणा देबी को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दे जा सकती है.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
लोक जनशक्ति पार्टी के नव-निर्वाचित सांसद प्रिंस राज के हाथ में बिहार प्रदेश की जिम्मेवारी देने की तैयारी है. सूत्रों के अनुसार उन्हें बिहार एलजेपी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है. शुक्रवार को पटना में बुलाई एलजेपी के सभी जिलाध्यक्षों, पार्टी के सभी संसदों और सभी पदाधिकारियों की बैठक में चिराग पासवान प्रिंस राज को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाने का ऐलान कर सकते हैं.

आज की बैठक में आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा हो सकती है.पार्टी में कई दुसरे लोगों को भी नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार नवादा से सांसद चंदन सिंह को बिहार युवा एलजेपी अध्यक्ष बनाया जा सकता है. जबकि वैशाली से सांसद वीणा देवी को बिहार महिला एलजेपी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !