दरभंगा : बहादुरपुर स्थित बुनियाद केंद्र परिसर में जिला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एस.एम के द्वारा दृष्टिबाधित छात्रों हेतु एक पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। यह पुस्तकालय दृष्टि बाधितों के लिये विशेष ब्रेल लिपि में डिजिटल एवं ऑडियो के माध्यम से कार्य करेगा।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
इस कार्यक्रम के उद्घाटन सम्बोधन में जिला पदाधिकारी द्वारा सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए बुनियाद केंद्र के कार्यों की सराहना की गयी । उन्होंने कहा कि दृष्टि बाधित छात्रों हेतु बने इस पुस्तकालय की कालांतर में अपने आप में एक अलग पहचान बनेगी. कहा कि यह भविष्य में काफी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मददगार साबित होगा । बुनियाद केंद्र तक आने वाले पहुंच पथ की खराब स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को उक्त पथ का अति शीघ्र निर्माण कराने हेतु निर्देशित किया गया।

इसके पूर्ब प्रोफेसर कुसुमलता,अध्यक्ष राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ एवं सीनियर प्रोफेसर दिल्ली विश्वविद्यालय ने जिला पदाधिकारी का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया।
अपने संबोधन में प्रोफ़ेसर कुसुमलता मलिक ने पुस्तकालय की चर्चा करते हुए कहा कि यह बिहार का पहला पुस्तकालय है जो ब्रेल लिपि में डिजिटल एवं ऑडियो के माध्यम से कार्य करेगा। बताया कि छात्रों के आवश्यकतानुसार इस पुस्तकालय में ज्यादा से ज्यादा पुस्तकें उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही इसे इंटरनेट के माध्यम से हमेशा ही अपडेट रखा जाएगा।

प्रोफेसर कुसुमलता ने नेत्रहीन विद्यालय- पुअर होम की चर्चा करते हुए इस विद्यालय में शिक्षकों की कमी को नियुक्ति या प्रतिनियुक्ति द्वारा पूरा करने के लिये जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट किया। साथ ही इस विद्यालय को भी दसवीं स्तर से बढ़ाकर प्लस टू स्तर में अपग्रेड करने की मांग रखी।

सहायक निदेशक रवि शंकर तिवारी एवं जिला प्रबंधक, सक्षम द्वारा राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ के सभी आगंतुकों को पाग- पगड़ी, शॉल, मिथिला पेंटिंग भेंटकर स्वागत किया गया। सहायक निदेशक ने पुस्तकालय के उत्थान में सभी आवश्यक सहायता पहुंचाने का आश्वासन दिया।
दृष्टिबाधित संघ के सार्थक योगदान की चर्चा करते हुए डॉ विनय कुमार ने जिला पदाधिकारी से दो कंप्यूटर लगवा देने का आग्रह किया ताकि दृष्टिबाधित छात्र कंप्यूटर का प्रशिक्षण भी ले पाएंगे। इस कार्यक्रम में पुअर होम के प्रधानाध्यापक राकेश किरण झा एवं 50 से अधिक बच्चे सम्मिलित हुए.

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, बहादुरपुर, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, बहादुरपुर सहित प्रखंड के सभी पदाधिकारी, उपाध्यक्ष, सविता यादव, महिला उपाध्यक्ष, शशिकांत सिंह, सचिव, आदित्य नारायण तिवारी, युवा सचिव, उपेंद्र कुमार यादव, कार्यकारी सदस्य, दृष्टिहीन संघ बिहार शाखा उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !