Breaking News

हड़ताली जनवितरण विक्रेताओं से दरभंगा डीएम की वार्ता, संघ की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार

दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस एम और जिला जनवितरण विक्रेता संघ के बीच मांगों को लेकर वार्ता हुई। अधिकृत रूप से दी गयी जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी ने संघ के मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने हेतु बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग को लिखने का आश्वासन दिया है।

जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद संघ के पदाधिकारी सहमत हुए कि अभी तक लंबित दिसम्बर 2019 का खाद्यान्न वितरण को पूर्ण किया जायेगा। जिलाधिकारी ने संघ के पदाधिकारियों और वितरकों से आग्रह किया कि आगामी 19 जनवरी को जन जीवन हरियाली, नशामुक्ति, बाल-विवाह और दहेज प्रथा उन्मूलन अभियान के प्रति व्यापक जनजागरूकता फैलाने हेतु आयोजित मानव शृंखला में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।

बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी अजय कुमार गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार गुप्ता, विक्रेता संघ के अध्यक्ष विनोदानन्द झा और उनके पदाधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …