दरभंगा : बड़ा दिन अवकाश के दौरान न्यायालय प्रांगण से एक आंख (सीसीटीवी) की चोरी हो गयी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से दरभंगा व्यवहार न्यायालय प्रांगण की निगरानी के लिए लगाये गये सीसीटीवी कैमरों में से एक की चोरी कर ली गई है।
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
इसका पता अवकाश समाप्ति के बाद न्यायालय के खुलने पर हुआ है। चोरों ने न्यायालय प्रांगण के प्रथम तल पर स्थित अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट के आॅफिस के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे चुरा ले गये। चोरी की घटना की जानकारी कैमरे के रख-रखाव के लिए प्रतिनियुक्त कंपनी के इंजिनियर ने न्यायालय प्रशासन को दिया।

वारदात की पड़ताल के क्रम में सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल के दौरान पता चला कि 26 दिसंबर को 2:30 बजे दिन में चोरों ने कैमरे पर अपना हाथ साफ कर लिया। इस घटना की जानकारी जंगल में आग की तरह फैल गई। वकीलों के बीच पूरे दिन चर्चा होती रही कि चोरों के आतंक से अब अदालत परिसर भी सुरक्षित नहीं रहा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !