Breaking News

हनुमाननगर में अज्ञात महिला का शव बंद बोरे से बरामद

डेस्क : दरभंगा के लहेरियासराय-समस्तीपुर पथ पर विशनपुर थाना क्षेत्र के पोअरिया पुल के नीचे पानी में बोड़ा में बंद एक 32 वर्षीय महिला का शव सबेरे में उपलाता मिला।

शव मिलने की खबर पूरे इलाके में जंगल के आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा।

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए डीएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस के शीतगृह में रखा गया है। वहीं पुलिस इसे प्रथमदृष्टया संदिग्ध हत्या मानकर थाना में अज्ञात के विरुद्ध कांड दर्ज कर अनुसंधान में जुट गई है। समाचार प्रेषण तक लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …