Breaking News

‘मिथिलाक गौरव प्रतीक कंदर्पी ‘ की शूटिंग झंझारपुर में शुरू, कंदर्पी घाट के इतिहास पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म

झंझारपुर मधुबनी/डॉ संजीव शमा : शिम्मर फिल्म्स इंटरनेशनल के द्वारा ‘मिथिलाक गौरव प्रतीक कंदर्पी ‘ नाम से बनने वाली डॉक्यूमेंट्री फिल्म को लेकर आज शूटिंग प्रारंभ कर दिया गया। इसके लिए झंझारपुर क्षेत्र के विभिन्न जगहों का चयन किया गया है। इस बात की जानकारी फ़िल्म के निर्देशक सुमित सुमन ने प्रेस को दी। कंदर्पी को लेकर बनाये जा रहे डॉक्यूमेंट्री के संबंध में उन्होंने बताया कि फ़िल्म निर्माता झंझारपुर के पूर्व एसडीएम डॉ रंगनाथ चौधरी ने ही डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म की कहानी लिखी है।

डॉक्यूमेंट्री में कंदर्पी घाट के इतिहास से जुड़ी घटनाओं को दिखाने का एक प्रयास है। ताकि पूर्वजों के किये गये कृत्य को आज की नई पीढ़ी जान व समझ सके। उन्होंने फ़िल्म में पूर्वजों के द्वारा कर मुक्ति के लिए किये गये संघर्ष गाथा और बलिदान को भी दर्शाने की बात कही।

इस संदर्भ में अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश चौधरी ने निर्देशक को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। कंदर्पी घाट के जिस जगह पे युद्ध हुआ था एवं जहां युद्ध में इस्तेमाल पुराना तलवार मिला था उस जगह का शूटिंग किया गया। शूटिंग के दौरान मुखिया गीतानाथ झा ने पूर्व एसडीएम डॉ चौधरी द्वारा निर्मित विजय स्तम्भ के संबंध में जानकारी दी। मौके पर कंदर्पी लड़ाई को लेकर बन रहे डॉक्यूमेंट्री फिल्म के निर्देशक सुमित सुमन, कैमरामैन लकी और आयुष, फ़िल्म के सह निर्देशक रवि कुमार, प्रोडक्शन मैनेजर अंकित राय तथा सहयोगी दीपक कुमार मौजूद थे।

Check Also

आशीष झा कोइलखिया मिथिलालोक फाउंडेशन के संयुक्त सचिव मनोनीत

मधुबनी। जिले के कोईलख गांव के मूल निवासी आशीष झा कोइलखिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर …

दरिंदगी :: झंझारपुर के मधेपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार 4 फरार

मधुबनी जिला के झंझारपुर के मधेपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ 5 …

झंझारपुर के पूर्व MLA गुलाब यादव के घर पर ईडी का छापा, पटना पुणे झंझारपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

  डेस्क। झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर पर मंगलवार सुबह ईडी की …