Breaking News

बिहार :: छात्रहित में दरभंगा डीएम की अनूठी पहल, परीक्षा की तैयारी के टिप्स हेतु “हेलो टीचर” हेल्पलाईन किया जारी

दरभंगा : समाहरणालय के नियंत्रण कक्ष में जिलाधिकारी त्यागराजन एस एम द्वारा फीता काटकर जिला परामर्श केंद्र तथा “हेलो टीचर” हेल्पलाइन का उद्घाटन किया गया। इस हेल्पलाइन का नंबर 06272- 240024 है। यह हेल्पलाइन वर्तमान में चल रही इंटरमीडिएट परीक्षा तथा आगामी मैट्रिक परीक्षा के परीक्षार्थियों के सहायता हेतु लॉन्च की जा रही है। यह परामर्श केंद्र एक टेलीफोनिक सेवा है। 

इसमें शिक्षा विभाग द्वारा प्रत्येक दिन शिक्षक विषयवार प्रतिनियुक्त किये गए हैं। सोमवार को विज्ञान के लिए 6, मंगलवार को अंग्रेजी के लिए 2, बुधवार को गणित के लिए 2, गुरुवार को हिंदी के लिए 2, शुक्रवार को संस्कृत के लिए 2 एवं शनिवार को सामाजिक विज्ञान के लिए 2 शिक्षक हेल्पलाइन पर मौजूद रहेंगे। हेल्पलाइन 10:30 बजे से 5 बजे तक कार्यरत रहेगा।

ये शिक्षक कॉल करने वाले छात्राओं-छात्रों के प्रश्न का उत्तर देंगे ताकि छात्राओं-छात्रों को अपनी परीक्षा की तैयारी के अंतिम पड़ाव पर उठने वाले संशयों, प्रश्नों का उत्तर मिल सके एवं उन्हें परीक्षा हेतु यथासंभव टिप्स भी मिल सकें। इससे परीक्षार्थी हल्के मन से परीक्षा में भाग ले सकेंगे। यह जिलाधिकारी त्यागराजन एस एम की अनूठी सोंच है। जिसे उन्होंने अपने पूर्व पदस्थापन जिला नालंदा में भी शुरू किया था।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *