Breaking News

बिहार :: दरभंगा में जदयू का प्रमंडलीय सम्मेलन 17 को, तैयारी को लेकर युवा जदयू की बैठक

दरभंगा : इंद्र भवन मैदान में आगामी 17 फरवरी को जदयू के प्रस्तावित प्रमंडलीय सम्मेलन की तैयारी में युवा जदयू सक्रिय भूमिका निभा रहा है। 

किलाघाट मुहल्ला स्थित सुशीला विवाह भवन में इसको लेकर युवा संगठन की बैठक जिलाध्यक्ष शहनाज मंजूर की अध्यक्षता में आहुत की गई। जिसमें जिला जदयू प्रभारी विपिन सिंह ने कहा कि युवा पार्टी के रीढ़ होते हैं। आप सम्मेलन भाग लें और उसे सफल बनायें। जदयू के जिलाध्यक्ष सुनील भारती ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवाओं को सम्मेलन में भाग लेने की अपील की। बैठक में दावा किया गया कि प्रत्येक पंचायत से युवा जदयू के साथी भाग लेंगे।

बैठक को एजाज अख्तर खां रूमी, दीदार हुसैन चांद, दीपक कुमार सिन्हा, प्रदीप महतो, नवनीत सिंह, श्वेताब, राजेश्वर राणा, ख्वाजा फरीरूद्दीन, प्रभात झा, जाकिर हुसैन, विकास यादव, शेखर सुमन, गौरव राय, मो. सोएब, मो. शहनवाज, मुरारी महथा, हसीन अहमद, आकाश पासवान, शाहील अब्बासी, मो. नसीम, गणेश साह आदि उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *