दरभंगा : सदर थाना क्षेत्र के मब्बी ओपी करकौली गांव में एक धार्मिक स्थल के पास आपत्तिजनक सामग्री फेके जाने से बुधवार की सुबह लोगों में आक्रोश फूट पड़ा। एक पक्ष पर आपत्तिजनक सामग्री फेंके जाने का आरोप लगाते हुए जुटी भीड़ जमकर बवाल काटने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों को बीच रोड़ेबाजी शुरू हो गई। 
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के आधे दर्जन थाने की पुलिस को मौके पर पहुंची। पुलिस को देख कर लोग आक्रोशित हो गये और पुलिस पर पथराव करते हुए उन्हें खदेड़ दिया। बाद में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दरभंगा जिला अधिकारी त्यागराजन एस एम और एसएसपी बाबूराम ने भारी संख्या में पुलिस बल, दंगा नियंत्रणबल के साथ मौके पर पहुंच कर हल्का बल प्रयोग करते हुए मामले को नियंत्रित किया। इस सब के बीच अफवाहों का बाजार गर्म है। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। दोनों पक्षों के बीच आपसी सौहार्द बनाने के लिए जिला शांति समिति के साथ-साथ गणमान्य लोग स्थानीय लोगों को समझाने में लगे हुए हैं। इस बावत वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे घटना में 5 पुलिसकर्मी सहित 2 दर्जन से अधिक लोग घायल है। जिनका ईलाज स्थानीय नर्सिंग होम व डीएमसीएच में कराया जा रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि घटना को लेकर पुलिस द्वारा प्राथमिक दर्ज की जा रही है। जिसमें कई नामजद अभियुक्त सहित अज्ञात लोग भी शामिल हैं।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरे घटना क्रम पर जिला व पुलिस प्रशासन नजर रखें हुआ है। उन्होंने कहा कि आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाले को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं आपत्तिजनक सामग्री फेंके जाने से लेकर पथरावबाजी करने वाली घटना की पुलिस गहराई से जांच कर रही है। जल्द ही अभियुक्त सलाखों के पीछे होंगे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
