Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / दरभंगा के 9 सीटों पर एनडीए की बड़ी जीत, ललित यादव ने बचाई महागठबंधन की लाज

दरभंगा के 9 सीटों पर एनडीए की बड़ी जीत, ललित यादव ने बचाई महागठबंधन की लाज

दरभंगा सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट : बिहार चुनावों में एनडीए की बढ़त के साथ ही भाजपा में जश्‍न का माहौल है। दरभंगा के केवटी से राजद के कद्दावर नेता अब्‍दुल बारी सिद्दकी चुनाव हार गए हैं। उन्‍हें भाजपा के मुरारी मोहन झा ने बुरी तरह हराया है। वहीं बिहार में एनडीए समर्थित भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है।

एम एल सी अर्जुन सहनी , भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अंकुर गुप्ता

दरभंगा के 10 विधानसभा का रिजल्ट क्लियर हो चुका है। 10 में से 9 विधानसभा सीटों पर एनडीए ने बड़ी जीत दर्ज की है जबकि जिले के सिर्फ एक विधानसभा दरभंगा ग्रामीण से महागठबंधन समर्थित राजद उम्मीदवार ललित कुमार यादव ने जीत कर लालू तेजस्वी की लाज बचाई है।

1: दरभंगा शहरी विधानसभा: संजय सरावगी भाजपा
2:-केवटी विधानसभा: मुरारी मोहन झा भाजपा
3:-जाले विधानसभा: जीवेश कुमार भाजपा

4:-बेनीपुर विधानसभा: विनय कुमार चौधरी जदयू
5:-हायाघाट विधानसभा: रामचन्द्र प्रसाद भाजपा
6:-बहादुरपुर विधानसभा: मदन सहनी जदयू

7.गौड़ाबौराम विधानसभा : स्वर्णा सिंह जदयू

8.अलीनगर विधानसभा : मिश्री लाल यादव वीआईपी (एनडीए)

9.कुशेश्वरस्थान विधानसभा : शशिभूषण हजारी जदयू
10.दरभंगा ग्रामीण विधानसभा: ललित यादव राजद

Check Also

ईद और रमजान पर अरसी ब्रदर्स रेडिमेड में आधुनिक कलेक्शन पर 20–25% तक की छूट

दरभंगा। ईद और रमज़ान के पावन अवसर पर दरभंगा शहर के मौलागंज मस्जिद के पास …

Holi :: दरभंगा डीएम-एसएसपी ने शहर के संवेदनशील स्थलों का किया संयुक्त निरीक्षण

दरभंगा। होली पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग …

दरभंगा को मिला ‘दिल्ली का चांदनी चौक’ जैसा शॉपिंग हब — जीएम रोड स्थित ‘चांदनी चौक’ मॉल का हुआ भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मिथिला की सांस्कृतिक राजधानी दरभंगा के लिए रविवार …