Breaking News

दरभंगा : योजनाओं एवं उनके एवज में भुगतान के लंबित रहने पर डीएम नराज।

news-3-dm-baithak-640x447दरभंगा : अम्बेदकर सभागार में जिला पदाधिकारी डॉ0 चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में मरनेगा की मासिक समीक्षात्मक बैठक की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2016-17 एवं इसके पूर्व के वित्तीय वर्षों में योजनाओं एवं उनके एवज में भुगतान के लंबित रहने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। इसके लिए जिम्मेवार मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारियों का वेतन लंबित भुगतान के पूर्ण होने तक बन्द रखने का आदेश दिया। इसके लिए दोषी कार्यक्रम पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछने का भी निदेश दिया गया। वित्तीय वर्ष 2016-17 में तय किये गए लक्ष्य के अनुरूप मेन्डेज को पूरा करने एवं योजनाओं को निर्धारित समय में पूर्ण करवाने हेतु निदेश दिया गया। अगले समीक्षात्मक बैठक से पूर्व कार्य एवं भुगतान में प्रगति न हो पाने की स्थिति में जिलाधिकारी महोदय ने गंभीर प्रशासनिक कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।

उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त विवेकानन्द झा, डीआरडीए निदेशक नरेश झा, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार व सभी प्रखण्डों के कार्यक्रम पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …