नगराम/लखनऊ ( प्रमोद राही ) : संदिग्ध परिस्थितियों में नीम के पेड़ से लटकता मिला इकलौते बेटे का शव नगराम के ममईमऊ गांव में एक युवक (18) ने फासी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया उसका शव गांव से बाहर नीम की डाल के सहारे साड़ी के फंदे से लटकता पाया गया।आत्महत्या के कारणों का पता नही चल सका है। मृतक के पिता की सूचना के बाद पंहुची नगराम पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।प्रभारी निरीक्षक नगराम के अनुसार परिजनो द्वारा किसी को आरोपित नही किया गया है ।

शनिवार शाम को उसका अन्तिम संस्कार कर दिया गया ।नगराम के ममईमऊ गांव निवासी संतोष रावत का लड़का दुर्गेश (18)शुक्रवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों मे लापता हो गया, जिसकी तलाश परिजन करते रहे। शनिवार सुबह ग्रामीणों द्वारा गांव से बाहर अमीन की बाग में नीम के पेड़ की डाल से युवक के फंदे से लटकता देखे जाने के बाद परिजनो को सूचना दी गयी मौके पर पंहुचे मृतक के पिता संतोषरावत द्वारा घटना की सूचना नगराम पुलिस को दी गयी।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
घटना स्थल पर पंहुची नगराम द्वारा शव को नीचे उतार कर शव कब्जे मे लेने के बाद पोस्ट मार्टम को भेजा।। प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्रकुमार सोनकर ने बताया कि मृतक के पिता द्वारा दी गयी तहरीर में किसी को आरोपित नही किया गया है ।पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !