लखनऊ (मुकेश कुमार) : राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड थाने के नवनिर्माण थाने का उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह के द्वारा उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर एसएसपी कलानिधि नैथानी समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। आपको बता दें की विभूतिखंड थाने की नई इमारत

लगभग 4000 वर्ग फिट में बनाया गया है और ये उत्तर प्रदेश का अब तक का सबसे भव्य थाना है इसके निर्माण में लगभग 2 साल का समय भी लगा है।नव निर्माण थाने का उद्घाटन करने पहुंचे डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि वे शुक्रगुजार हैं कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश सरकार के सहयोग से विभूतिखंड थाने के भव्य इमारत का निर्माण संभव हुआ है। इस अवसर पर डीजीपी ने कहा कि इस खूबसूरत इमारत की तरह हम सभी पुलिस वालों को अपने आचरण को ही खूबसूरत और जनता के प्रति नरम बनाना होगा। डीजीपी ने हिदायत देते हुए कहा कि हमें अपने आचरण को बेहतर बनाने की और उसमें लगातार सुधार करने की आवश्यकता है जिससे कि हम आम जनता से ज्यादा से ज्यादा जुड़ सकें और उनका भरोसा हम पर बना रहे हैं। वहीं डीजीपी ओपी सिंह ने इस अवसर पर बताया कि इस वर्ष पुलिस का बजट 1800 करोड़ से बढ़कर 2400 करोड़ हो गया है। सरकार के द्वारा पुलिस विभाग के लिए यह कदम बहुत ही सराहनीय है आपको बता दें कि नवनिर्माण
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
विभूतिखंड थाने में हेल्पडेस्क के साथ ही महिलाओं की सुनवाई के लिए अलग से कक्ष तथा इमारत के अंदर बहुत बड़े हाॅल और साथ ही मनोरंजन के लिए टेबल, टेनिस, शतरंज जिम, जैसी तमाम सुविधाएं भी दी गई हैं। इस थाने के अंदर वह सभी सुविधाएं हैं जिसकी एक पुलिसकर्मी अपेक्षा करता है और साथ ही साथ इन सुविधाओं का लाभ यहां आने वाली आम जनता को भी मिलेगा। वहीं इस अवसर पर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने राजधानी के सभी पुलिस कर्मियों को अपना कर्तव्य संपूर्ण ईमानदारी से करने की और जनता के प्रति अच्छे आचरण पेश करने की हिदायत दिया और साथ ही उन्होंने डीजेपी ओपी सिंह समेत तमाम लोगों का धन्यवाद प्रकट किया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !