Breaking News

कृषि कर्मियों के वेतन भुगतान पर डीएम ने लगाई रोक, फसल क्षति के सत्यापन कार्य में लापरवाही को लेकर मांगा स्पष्टीकरण

दरभंगा : जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने आपदा वर्ष 2019 में हुए फसल क्षति का सत्यापन कार्य ठीक से नही करने वाले कृषि कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछा है और उनके वेतन भुगतान पर रोक लगा दिया गया है। इसमें गौड़ाबौराम एवं घनश्यामपुर के प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी तथा गौड़ाबौराम के ए.टी.एम. राजीव कुमार एवं घनश्यामपुर के कृषि समन्वयक मिहिर कुमार सिंह के नाम शामिल है।

उन्होंने कहा कि बाढ़/आपदा के वक्त राहत एवं बचाव कार्य तथा प्रभावित परिवारों को मुआवजे की राशि का भुगतान कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दिया जाना है। इन कार्यों में शिथिलता एवं लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती है। वे सभाकक्ष में आयोजित कृषि टास्क फोर्स की बैठक में बाले रहे थे।
उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण कार्य हेतु आपदा विभाग द्वारा 31 जनवरी 2020 अंतिम तिथि निर्धारित है। उक्त अवधि तक जिस भी कर्मी के स्तर से सत्यापन कार्य पेडिंग रहेगा उन्हें सेवा से हटा दिया जायेगा।
जिलाधिकारी ने कृषि पदाधिकारी को कहा है कि वे प्रतिदिन की प्रगति की समीक्षा करे और 31 जनवरी तक सभी सत्यापन कार्य पूर्ण कर विभाग के पोर्टल पर अपलोड कराये।


समीक्षा में पाया गया कि कुछेक कृषि समन्वयकों/ए.टी.एम. को छोड़कर बाकियों के द्वारा कार्य में लापरवाही बरती गई है। ऐसे कर्मी के द्वारा निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति नहीं किये जाने पर पदमुक्त करने की कार्रवाई की जायेगी। अच्छा प्रदर्शन करने वाले में पौहद्दी, रूपौली, मसानकोन पंचायत के कृषि समन्वयकों के नाम शामिल है।
इस बैठक में अपर समाहर्त्ता लोक शिकायत निवारण, जिला कृषि पदाधिकारी, पी.डी. आत्मा सहित सभी कृषि समन्वयक, ए.टी.एम. आदि उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …