Breaking News

बिजली को लेकर बोले ऊर्जा मंत्री, यूपी में पर्याप्त बिजली उपलब्ध

सूर्यास्त के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में भी नहीं होगी कटौती

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रदेश में बिजली की पर्याप्त उपलब्धता है। रोस्टर के हिसाब से आपूर्ति की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र भी सूर्यास्त के बाद किसी भी प्रकार की कटौती मुक्त हैं। शिकायतों का निस्तारण भी पूरी तत्परता से कराया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली से संबंधित किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 1912 पर फोन करें।

ऊर्जा मंत्री ने प्रदेश में बेहतर विद्युत आपूर्ति पर बिजली कर्मचारियों के प्रति आभार जताया है। सोमवार को शक्ति भवन में प्रदेश की विद्युत आपूर्ति की समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि प्रदेश के हजारों कार्मिक कोरोना के खिलाफ लड़ाई में योद्धा की तरह लड़ रहे हैं। उनकी दिन-रात की मेहनत की वजह से ही लॉकडाउन के दौरान लोग घरों में अपना समय व्यतीत कर पा रहे हैं।

ऊर्जा मंत्री ने निर्देशित किया कि सभी उपकेंद्रों व बिलिंग केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में मास्क, सैनिटाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। कार्मिक अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए काम करें। किसी कठिनाई के आने पर अपने उच्चाधिरियों को जरूर सूचित करें। उन्होंने कहा कि बिजली कर्मियों के परिश्रम और लगातार निगरानी से ही निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने सभी कर्मिकों का अभिनंदन भी किया है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …