डेस्क : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा पूरे बिहार के 11 केंद्रों पर उपशास्त्री एवं शास्त्री की परीक्षा ली जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को धर्म समाज संस्कृत महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर में चल रही परीक्षा की प्रथम पाली एवं राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, पटना में द्वितीय पाली का प्रतिकुलपति प्रो. चन्द्रेश्वर प्रसाद सिंह ने औचक निरीक्षण किया।

मुजफ्फरपुर केंद्र के पर्यवेक्षक डॉ. अवधेश कुमार चौधरी एवं केंद्राधीक्षक डॉ. सुनील कुमार झा समेत प्रधानाचार्य डॉ. अश्वनी शर्मा के साथ साथ पटना केंद्र के पर्यवेक्षक डॉ. सहजानन्द राय, अधीक्षक डॉ. भगवन्नारायण मिश्र के अलावा प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार झा को हर हाल में कदाचारमुक्त परीक्षा संयोजन का उन्होंने कड़ा निर्देश दिया। प्रतिकुलपति प्रो. सिंह ने दोनों केंद्रों के करीब सभी कक्षाओं में जाकर खुद मुआयना किया एवं परीक्षार्थियों के हौसले की अफजाई भी की। उन्होंने परीक्षा संचालन सम्बन्धी कागजातों का भी अवलोकन किया।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि मुजफ्फरपुर केंद्र पर 420 तथा पटना में 489 छात्र परीक्षा दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, परीक्षा केंद्र ब्रजभूषण संस्कृत महाविद्यालय खरखुरा, गया के पर्यवेक्षक डॉ. बालमुकुंद मिश्र ने अपने यहां शान्तिपूर्ण परीक्षा चलने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र पर कुल 1368 बच्चे बच्चियां परीक्षा में शामिल हुए हैं। प्रधानाचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनके कॉलेज में कड़ाई से कदाचारमुक्त परीक्षा चल रही है। इस कार्य मे केंद्र अधीक्षक डॉ. सुरेश पांडे भी काफी सचेष्ट रहते हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !