लखनऊ ( मुकेश कुमार ):राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर सेकंड क्षेत्र की ज्यादातर कालोनियों की सड़के आए दिन दुर्घटना को दावत दे रही हैं। अकेले अमौसी एयरपोर्ट के ठीक सामने के आजाद नगर, तपोवन नगर व बदाली खेड़ा में ही दस से पंद्रह सड़कों की मरम्मत करने की आवश्यकता है इसमें ज्यादातर सड़कों की पुलिया 4 से 5 सालों से टूटी हुई है जिस पर दुर्घटना होना अब आम बात हो गई है। खराब होती है यह सड़कें लोगों की मौत का कभी भी कारण बन सकती हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो कभी भी इलाके के जनप्रतिनिधियों ने इस ओर ध्यान ही नहीं दिया है और कभी ध्यान दिलाने की कोशिश करने पर भी मामले को गंभीरता से नहीं लेकर टालमटोल कर दिया जाता है।

मुख्य रोड़ की खराब सड़कों के कारण कई बार नगर निगम लखनऊ के कर्मचारी एवं अधिकारियों को भी समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है। परंतु विभाग भी इस ओर संवेदनहीनता का शिकार है। जरूरत है तत्काल इस ओर ध्यान देने की जिससे आए दिन होने वाली इन क्षेत्रों की इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !