Breaking News

चलती रोडवेज बस में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 22 यात्रियों की जान बची

मऊ जिले में बुधवार शाम बड़ा हादसा टल गया, जब मऊ–आजमगढ़ मार्ग पर चलती रोडवेज बस के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। स्थिति को भांपते हुए चालक गयासुद्दीन ने तुरंत पावर ब्रेक लगाकर बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। परिचालक जोगेंद्र यादव की मदद से बस में सवार सभी 22 यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बनियापार गांव के पास यह घटना शाम करीब 6:30 बजे हुई। यात्रियों के उतरते ही इंजन से आग की लपटें दिखाई देने लगीं। चालक ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आसपास के ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पा लिया।

समय रहते आग बुझ जाने से बस पूरी तरह जलने से बच गई और कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के करीब 30 मिनट बाद दूसरी बस की व्यवस्था कर सभी यात्रियों को आजमगढ़ के लिए रवाना कर दिया गया। मऊ डिपो के एआरएम गौतम कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट-सर्किट के कारण इंजन से धुआं निकलने की बात सामने आई है।

ड्राइवर और परिचालक की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

चालक को आई झपकी, गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस; 20 यात्री घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 20 यात्री घायल, 5 की हालत …