Breaking News

केंद्र सरकार के चार पैकेजों से देश बनेगा आत्म निर्भर : योगी

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश को स्वावलंबन और आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा घोषित किए गए पैकेज की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक पैकेज से देश की अर्थव्यवस्था को एक नई गति मिलेगी। जिससे न केवल देश का हर नागरिक खुशहाल होगा, बल्कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई को जीतने में हम सफल होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री राहत पैकेज के माध्यम से वित्तमंत्री ने जो चार दिनों में अलग-अलग पैकेज की घोषणा की है। इस पैकेज के माध्यम से देश आत्मनिर्भर बन सकेगा। प्रधानमंत्री राहत पैकेज प्रत्येक नागरिक तक शासन की सुविधाओं को पहुंचाने और उनके स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त करता है। सभी राज्य एफआरबीएम की सीमा को 3 फीसदी से बढ़ाकर 5 फीसदी करने की मांग कर रहे थे।

राज्यों की इस मांग को केंद्र सरकार ने एक वर्ष की सहमति दी है। इससे राज्यों को अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए लोन लेने की बड़ी सुविधा मिल जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने रोजगार, शिक्षा, इंडस्ट्री और गरीब कल्याण को लेकर जो घोषणा की है, उसका लाभ देश के हर एक नागरिक को मिलेगा। एमएसएमई सेक्टर के लिए जो घोषणा हुई है, आज उसका पूरा देश स्वागत कर रहा है। लोकल को ग्लोबल बनाने की प्रधानमंत्री ने जो बात कही है, उसका ये आधार है। उन्होंने कहा कि एमएसएमई सेक्टर को देखेंगे तो इनसॉल्वेंसी के नियमों में ढील दी गई है। उत्तर प्रदेश व तमिलनाडु समेत एमएसएमई सेक्टर वाले राज्य देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इससे बहुत मजबूती मिलेगी, रोजगार के सृजन होंगे।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …