डेस्क : बाढ़ राहत कार्य में लापरवाही एवं शिथिलता बरतने के चलते गौड़ाबौराम अंचल के अंचलाधिकारी विनोद कुमार को विभाग द्वारा निलंबित कर दिया गया है। गौरतलब है कि
विनोद कुमार के द्वारा गौड़ाबौराम अंचल के बाढ़ प्रभावित परिवारों का आपदा विभाग के संपूर्ति पोर्टल पर डाटा अद्यतन करने में अभिरूचि नहीं ली जा रही थी।

साथ ही बाढ़ प्रभावित गाँव/टोलों में रिलीफ वितरण कार्य में भी उनके द्वारा शिथिलता बरती जा रही थी। गौड़ाबौराम अंचल से े इस बावत काफी शिकायतें जिला पदाधिकारी को प्राप्त हो रही थी। गौड़ाबौराम के वरीय प्रखण्ड प्रभारी पदाधिकारी द्वारा भी अंचलाधिकारी के े कार्य प्रणाली पर प्रश्न उठाया था।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
जिलाधिकारी ने बाढ़ ़/आपदा के े समय सभी पदाधिकारियों को राहत एवं ं बचाव कार्य को सर्वोच्च
प्राथमिकता देने का निदेश जारी किया गया था। यह भी चेतावनी दी गई थी कि कर्त्तव्य निर्वहन में कोताही बरतने वाले पदाधिकारी/कर्मी के विरूद्ध जीरो टोलिरेेंस की नीति अपनी जायेगी। चेतावनी के बावजूद भी श्री कुमार के कार्य प्रणाली में अपेक्षित सुधार परिलक्षित नहीं हुआ था।
जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने कार्य की आवश्यकता को देखते हुए श्री विनोद कुमार से 22 जुलाई 2019 को अंचलाधिकारी, गौड़ाबौराम का कार्यभार वापस लेकर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, गौड़ाबाराम को अंचल का भी कार्यभार सौप दिया गया था और अंचलाधिकारी को समाहरणालय के राजस्व शाखा में योगदान देने का निदेश दिया गया था।
जिलाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी विनोद कुमार के विरूद्ध एक विस्तृत प्रतिवेदन राजस्व विभाग को भेजा गया था। विभाग द्वारा जिला पदाधिकारी के प्रतिवेदन के आलोक में अंचलाधिकारी विनोद कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !