
मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक अधिकारियों से बात कर नाराजगी व्यक्त की….
सूरज अवस्थी
लखनऊ । मोहनलालगंज निगोहा नगराम क्षेत्र में भगवान भरोसे चल रहा है 105बच्चो का भविष्य नगर पंचायत नगराम में जर्जर भवन मे जान गवाने के डर कई महीने से दूसरे विद्यालय मे पढने को मजबूर प्राथमिक स्कूल के बच्चे।जानकारी पाकर क्षेत्रीय विधायक ने किया निरीक्षण,अधिकारियो से वार्ता कर व्यक्त किया नाराजगी। नगर पंचायत नगराम का प्राथमिक विद्यालय नवींन जो कस्बा नगराम मे जर्जर अवस्था में है जिसके कभी भी गिरने से पढने वाले बच्चो की जान जा सकती है।बावजूद इसके इस विद्यालयमे 105बच्चे पढ रहे है।जिन्हे खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कस्बे के दूसरे प्राथमिक विद्यालय प्राचीन मे बच्चो को पढ़ाने का फरमान प्रधानाध्यापिका प्रवीना श्रीवास्तव व अन्य शिक्षिकाओ को सुना कर भेज दिया।जानकारी होने पर मंगलवार को नगराम पहुंच कर निरीक्षण किया।और अधिकारियो से वार्ता कर कडी नाराजगी
- मदारपुर सड़क निर्माण में तेजी लाने का डीएम का निर्देश, गुणवत्ता से समझौता नहीं
- एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश
- कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’
- दरभंगा में डीएम और एसएसपी की निजी कोचिंग संचालकों के साथ अहम बैठक, छात्रों से विरोध-प्रदर्शनों से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील
- सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान
व्यक्त करते हुए फटकार लगायी। वही बीएसए लखनऊ व एबीएसए मोहनलालगंज ने बताया की वर्ष 2012 से नवीन भवन निर्माण के लिये शिक्षा विभाग को धन आवंटित ही नहीं हो रहा है इस लिये अभी विद्यालय का नवनिर्माण सम्भव नहीं है।वही विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने इस मामले को गम्भीरता लेते हुए कहा की शीघ्र ही शासन के अधिकारियो से मिलकर व आगामी विधान सभा सत्र में सदन में मामला रखकर विद्यालय निर्माण कराने की योगी सरकारसे मांग करेंगे।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !