डेस्क : दरभंगा रेल बाईपास पर स्टेशन बनाने की कार्य योजना समस्तीपुर रेल मंडल के निर्माण विभाग ने तैयार कर लिया है, बताते चलें कि जल्द ही दरभंगा में नया स्टेशन लोगों को उपलब्ध होगा।

यह बाईपास लगभग 10 किलोमीटर लंबा होगी, जो सीतामढ़ी को सकरी जाने वाली रेल लाइन से सीधे जोड़ेगी। डबल लाइन के तहत बनने वाली यह रेल बाईपास करीब 300 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगी।
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
न्यू दरभंगा स्टेशन के लिए नया ट्रैक बिछाने, जमीन अधिग्रहण, सिग्नल, अंडरपास समेत सभी कामों को पूरा किया जाएगा।

मालूम हो कि इस स्टेशन को बिना दरभंगा जंक्शन से जोड़े, बाईपास होते हुए शीशो हाॅल्ट तक ले जाया जाएगा। इसके तहत शीशो हाॅल्ट से काकरघाटी के बीच दोहरी रेललाइन बिछाई जायेगी।


स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !