Breaking News

अनंत सिंह का गुर्गा कुख्यात भूषण सिंह ने किया कोर्ट में सरेंडर

डेस्क : मोकामा विधायक अनंत सिंह का गुर्गा भूषण सिंह ने शुक्रवार को बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। फायरिंग के एक मामले में भूषण सिंह फरार चल रहे थे। भूषण सिंह को अब बेऊर जेल भेजा जा सकता है। 

शुक्रवार को पुलिस को भनक तक नहीं लगी और भूषण सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। भूषण आडियो का वाइस सैंपल लेने के दौरान अनंत सिंह के साथ मौजूद था।

वीडियो वायरल होने के बाद पटना पुलिस भूषण की तलाश में जुट गई थी। इससे पहले गुरुवार को अनंत सिंह के करीबी लल्लू मुखिया ने भी बाढ़ कोर्ट पहुंच कर सरेंडर कर दिया था। लल्लू मुखिया पर भोला सिंह समेत दो लोगों की हत्या की साजिश रचना का मामला दर्ज था।

अनंत सिंह दो दिन की पुलिस रिमांड पर
गुरुवार को बाढ़ कोर्ट ने घर से बरामद प्रतिबंधित हथियार के मुकदमे में मोकामा विधायक अनंत सिंह को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था। बाढ़ के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमार माधवेंद्र ने गुरुवार को दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद यह आदेश दिया है। बता दें कि बीते 16 अगस्त को विधायक अनंत सिंह के पैतृक घर से एके-47 और हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया था। इस मामले में आरोपित विधायक छह दिन तक फरार रहे और पुलिस छापेमारी करती रही। बीते 23 अगस्त को विधायक ने दिल्ली की साकेत कोर्ट में  सरेंडर कर दिया। इसके बाद से पटना पुलिस विधायक को रिमांड पर लेने के लिए जुटी हुई थी।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …