डेस्क : आरबीआई (RBI) की पेमेंट वॉलेट कंपनियों को दी गई समयसीमा 2 दिन यानी 31 अगस्त को समाप्त हो रही है। अगर आपके पेमेंट वॉलेट की केवाईसी (KYC) पूरी नहीं हुई है तो वह रविवार से बंद हो जाएगा। आप अपने मोबाइल वॉलेट से पेमेंट नहीं कर पाएंगे। कोई बिजली, पानी, फोन का बिल भी नहीं भर पाएंगे। केवाआईसी नहीं कराने से आपका अकाउंट ब्लॉक हो जाएगा।

पूरी करनी होगी केवाईसी
आरबीआई ने फरवरी में वॉलेट कंपनियों की गुहार पर इसकी समयसीमा छह माह बढ़ाई थी, लेकिन अभी भी 30 से 40 फीसदी यूजर की केवाईसी पूरी नहीं हो पाई है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
ऐसे में पेटीएम, ओला, फोनपे, अमेजनपे, एयरटेल मनी और मोबिक्विक जैसी कंपनियों का वॉलेट इस्तेमाल करने वाले करोड़ यूजर प्रभावित होंगे।

देने होंगे ये दस्तावेज
नए मानकों के तहत, वॉलेट पर आपको पैन कार्ड, आधार नंबर जैसे दस्तावेज अपलोड कराने होते हैं और उसके बाद कंपनी के एजेंट जाकर पते को सत्यापित भी करते हैं।

वॉलेट कंपनियों का कहना है कि भौतिक सत्यापन से उनका खर्च कई गुना बढ़ गया है। पेटीएम और अन्य वॉलेट कंपनियों ने आरबीआई से वीडियो केवाईसी कराने का विकल्प देने का अनुरोध भी किया था, लेकिन अभी कोई नहीं पहल नहीं हुई है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !