दरभंगा : डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे गुरुवार को समाहरणालय सभागार में पुलिस पदाधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर बैठक की। जिसमें उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर और अपराध की समीक्षा की। थाना स्तर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों पर उन्होंने चिंता जाहिर की। कहा ऐसे में काम नहीं चलने वाला है।

नौकरी करनी है तो अपराध पर नियंत्रण करना होगा। समाज में बेहतर विधि व्यवस्था संधारण करना होगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसलिए दिए गए निर्देश का अक्षर सह अनुपालन करने का काम करें।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
उन्होंने थानेदार से लेकर एसपी तक को टास्क दिया और कहा एक माह के अंदर सारे निर्देशों का पालन हो जाना चाहिए। अगली माह स्वयं दिए गए टास्क का रिव्यू करने की बात कही। डीजीपी श्री पांडेय भूमि विवाद निपटारा को लेकर थाने स्तर पर संचिका खोलें और बड़े मामलों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। सीओ स्तर से विवादों का निपटारा और आवश्यकता पड़ने पर गंभीर मामलों में त्वरित निरोधात्मक कार्रवाई करने का आदेश दिया।

बैठक के दौरान उन्होंने पुलिस छवि को धूमिल करने वाले बाढ़ विशेष फोकस देते हुए कहा कि बालू कारोबारी, गिट्टी कारोबारी हाथों से लेन-देन बंद करें। मैं जिन्हें कह रहा हूं वह समझ रहे होंगे। पूरी बात तीन पुलिस पदाधिकारियों को केंद्रित कर वह बोल रहे थे। उन्होंने स्पष्ट रूप में कहा कि तीनों पदाधिकारियों की कार्यशैली पर हमारी पैनी नजर है। इसलिए समय रहते संभल जाए और बेहतर काम करें। अपराध और अनुसंधान पर समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया।

विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर सभी पुलिस पदाधिकारियों को बेहतर पुलिसिंग करने और सड़कों पर पुलिसिंग नजर आनी चाहिए। सामाजिक सौहार्द समाज में बना रहे। इसके लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को बेहतर छवि बनाने को कहा और पब्लिकों के साथ पीड़ितों के साथ फ्रेंडली बात करने और त्वरित समस्याओं का निष्पादन करने को कहा। बैठक समाप्ति के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात की।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !