Breaking News

अप्रत्याशित संकट की दौर से गुजर रहा हमारा प्यारा देश – धीरेंद्र झा

दरभंगा : भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेन्द्र झा ने आज यहां कहा कि हमारा प्यारा देश अप्रत्याशित संकट के दौर से गुजर रहा है। वे बुधवार को पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के ऊपर आर्थिक और राजनीतिक आपातकाल थोप दिया गया है।

कश्मीर को जहां स्थायी कर्फ्यू के हवाले कर दिया गया है। वहीं पूरे देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता खतरे में है। देश के जाने माने बुद्धिजीवियों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और राजनीतिक विरोधियों को दमित करने की तानाशाही 75 के आपातकाल को पीछे छोड़ दिया है।

मिथिलांचल की उपेक्षा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश मे यही वह इलाका है जहां पिछले दो दशकों से सरकारी या निजी कोई निवेश नहीं हुआ है। सारे पुराने उद्योग बन्द पड़े हैं और एक भी नया उद्योग नही लगा है। मिथिलावासियों खासकर नौजवानों को उपेक्षा के खिलाफ हिस्सेदारी की आवाज बुलंद करनी चाहिए।

जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि पहले बाढ़ से और अब सुखाड़ से दरभंगा जिला सहित पूरा मिथिलांचल परेशान है। संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए माले नेता आर. के. सहनी ने कहा कि भाजपा की मजबूती से दलित-गरीबों पर हमले तेज हुए हैं।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …