
राम किशोर रावत:माल/लखनऊ।केंद्र सरकार जनमानस के स्वास्थ के लिये पानी की तरह धन खर्चकर सेवायें मुहैया करा रही है।वहीं माल सीएचसी में एएनएम आवास के बगल में बने शौचालयको स्वयं स्वास्थ्य की दरकार है।सबको स्वच्छता के माध्यम से स्वस्थ रहने की शिक्षा देने वाली सीएचसी में गन्दगी का आलम है।जिम्मेदार जानबूझ कर अनजान बने हुये हैं।सरकार राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की डेढ़सवीं जयंती को स्वच्छ भारत मिशन के तौर पर मनाने की तैयारी कर रही है जबकि माल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गन्दगी का आलम पहुंचते ही नजर आने लगता है।गेट के पास बने एएनएम आवास के बगल में बने शौचालय से फैलती दुर्गंध से आपका ध्यान उधर स्वतः चला जायेगा।शौचालय में महिलाओं द्वारा फेंके गये गंदे कपड़े और खून के फ़र्श पर पड़े धब्बों से लगता है कि महीनों से स्वीपर की जनरे इनायत ही नहीं हुई है।इस शौचालय के बाहर गंदे कपड़ों का अम्बार देखा जा सकता है।सबसे आश्चर्य की बात यह कि सीएचसी में महिला वार्ड के अलावा सभी शौचालयों में महीनों से ताला लगा हुआ है।जिससे आगन्तुकों और आने वाले रोगियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।इस सम्बंध में सीएचसी के अधीक्षक डा0केडी मिश्रासे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कौन सा शौचालय बताने पर कहा देखते हैं दो एक दिन में सफाई कर दी जायेगी।
- जेन ज़ी (Gen Z) से शिकायत नहीं, सवाल उनके संस्कार और ज़िम्मेदारी से है…
- दरभंगा में NOVA HOSPITAL का भव्य शुभारंभ, किडनी व यूरोलॉजी मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा
- विजन सिविल सर्विस सेंटर में BPSC, दरोगा, शिक्षक और असिस्टेंट प्रोफेसर की नई बैच व टेस्ट सीरीज
- ट्री मैन सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र और डॉ. प्रदीप वर्मा को मिला ‘पर्यावरण प्रहरी वृक्ष मित्र सम्मान’, बरगद बचाओ महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार
- फेविकोल की आड़ में कंटेनर से 1309.32 लीटर विदेशी शराब बरामद, मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई
जबकि मुख्य चिकित्सा अधिकारी इसी हफ्ते निरीक्षण करने पहुंचे थे लेकिन इन शौचालयों की दुर्दशा शायद देखने की फुर्सत ही नहीं मिली वही स्वास्थ्य केंद्र के अंदर भी बने शौचालयों में वर्षों से ताला लटकता किसी भी समय देखा जा सकता है इस हालत में मरीजों को मजबूरन खुले में शौच करने को जाना पड़ता है स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जानबूझकर बन रहे अनजान।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !