Breaking News

पीएम मोदी की अपील सफल बनाने पर राज्यपाल आनंदीबेन ने जताया आभार

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।

प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जनता कर्फ्यू एवं कोरोना महामारी संक्रमण से बचाव और सेवा में लगे लोगों को रविवार को शाम 5 बजे धन्यवाद देने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को सफल बनाने के लिए जनता का धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया है।

श्रीमती पटेल ने रविवार को अहमदाबाद स्थित अपने आवास पर जनता कर्फ्यू के दौरान 5 बजे 5 मिनट के लिए थाली बजाकर आवश्यक सेवाओं एवं चिकित्सा में लगे लोगों को धन्यवाद दिया। राज्यपाल ने कैरोना महामारी के संक्रमण के दृष्टिगत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के 15 जिलों में घोषित लॉकडाउन पर जनता का आह्वान किया कि धैर्य एवं संयम बरतते हुए घर पर ही रहें। ऐसा करके ही हम इस महामारी से बचाव कर सकते हैं।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …