Breaking News

जालंधर में ऑटो माफिया की गुंडागर्दी सामने आई।

 

जालन्धर(गगनदीप सिप्पी):आज ट्रैफिक पुलिस और एसोसिएशन ऑफ लायर्स फॉर सोशल जस्टिस के एडवोकेट अरविंदर सिंह संधू द्वारा जालंधर के बस स्टैंड के आसपास एक ट्रैफिक अभियान चलाया गया।इस अभियान के तहत बस स्टैंड के दोनों तरफ पढ़ते पुल से आते जाते ऑटो की चेकिंग की गई और जो ऑटो बिना परमिट,बिना कागजात के पाया गए उसका चालान किया गया और जो ऑटो बिना परमिट के चल रहा था उसको ट्रैफिक इंस्पेक्टर पिंदरजीत सिंह रियाड़ ने मौके पर बाउंड किया।उन्होंने इस कार्यवाही में कुल 10 ऑटो बाउंड किए और 12 ऑटो के चालान काटे इसी तरह जब ट्रैफिक पुलिस बस स्टैंड के पुल की दूसरी और कार्यवाही करने पहुंची तो ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर और उनकी टीम ने रॉन्ग पार्किंग में खड़े ऑटो को रोका और और उन्हें कागज चेक कराने के लिए कहा गया।तब वहां मौजूद कुछ लोग जोकी,बताया जा रहा है कि वही पर मौजूद ऑटो रिक्शा एसोसिएशन के मेंबर्स एवं प्रधान थे इकट्ठे हो गए।ट्रैफिक पुलिस बड़े ही अच्छे तरीके से अपनी कार्रवाई को अंजाम दे रही थी और जो गलत ऑटो बिना कागज के,बिना परमिट के ऑटो आ-जा रहे थे या चल रहे थे।उनपर अपनी विभागीय कार्यवाही कर रही थी और चालान काट रही थी।तभी वहां मौजूद ऑटो रिक्शा एसोसिएशन के कुछ लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और पुलिस एवं एडवोकेट हरमिंदर सिंह संधू पर पैसा खाने और गरीब लोगों को तंग करने के आरोप लगाने लगे। और ट्रैफिक पुलिस के साथ अभद्र भाषा का उपयोग करने लगे। इसी तरह वहां मौजूद एक शख्स ने कवरेज कर रहे पत्रकारों के साथ भी बदसलूकी की और अभद्र भाषा का उपयोग किया।इस घटना को देखते हुए एडवोकेट हरमिंदर सिंह संधू ने कल एक लिखित शिकायत पुलिस कमिश्नर जालंधर,डीसीपी,होम सेक्टरी एवं अन्य सभी उच्च अधिकारियों को भेज दी है।अब देखने योग्य यह होगा कि कल की इस घटना से प्रशासन क्या कदम उठाता है और ऑटो माफिया के ऊपर क्या कार्यवाही की जाती है।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …