Breaking News

स्वस्थ्य मस्तिष्क के लिए शरीर का स्वस्थ्य होना आवश्यक – डॉ अजीत चौधरी

दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ. अजीत कुमार चौधरी ने कहा कि सुकून और आराम की जिंदगी जीने के लिए स्वस्थ्य मस्तिष्क के साथ स्वस्थ्य शरीर का होना खास मायने रखता है। खेल हमें स्वास्थ्य पर नियंत्रण के साथ-साथ प्रबंधन एवं अनुशासन सिखाता है।

कुलानुशासक रविवार को स्थानीय चन्द्रधारी मिथिला विज्ञान महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय अन्तर महाविद्यालय टेबल टेनिस महिला-पुरूष टूर्नामेंट के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में खेल की गतिविधियां होने से संस्थान पूरी तरह जीवंत दिखता है। लेकिन हाल के दिनों में खेल गतिविधियों में युवाओं की असंतोषजनक भागीदारी गंभीर चिंता का विषय है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. प्रेम कुमार प्रसाद ने कहा कि खेल का हमारे जीवन में बहुत ही खास महत्व है। क्योंकि यह हमें समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन और समूह में कार्य करने का हुनर सिखाते हुए हमारे अंदर आत्मविश्वास का स्वभाविक संचार करता है।

इस मौके पर आयोजन सचिव डॉ. कौशल किशोर ठाकुर ने संदर्भित प्रतिवेदन प्रस्तुत किये। अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय क्रीड़ा परिषद् के अध्यक्ष और वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीला दास ने किया। मौके पर आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. अजय मिश्रा ने साधुवाद दिया। आईक्यूएसी सहायक प्रवीण कुमार झा ने संचालन और मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ. सत्येन्द्र कुमार झा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

मौके पर अजय कुमार ठाकुर, कृष्ण कुमार चौधरी, शिवशंकर चौधरी, शिव शंकर झा, कुमार राजर्षि, जरीना खातून, गोपाल सिंह आदि उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …