Breaking News

सोशल मीडिया सेंसेशन रानू मंडल ने करोड़पति बनते ही उतारा कर्ज, हिमेश रेशमिया ने दिया था मौका

डेस्क : अमीर अपने ऊपर किये गये एहसान को तुरंत भूल जाता है लेकिन गरीब ताउम्र उसे कर्ज समझ कर चुकाने का प्रयास करता है। सबसे ताजा उदाहरण है, रेलवे स्टेशन पर गीत गाकर अपना गुजरा करने वाली रानू मंडल और अतिंद्र चक्रवर्ती का।

पेशे से इंजीनियर अतिंद्र चक्रवर्ती ने सबसे पहले रानू का वीडियो बनाया और यूँ ही अपने फेसबुक पर डाल दिया। रानू की किस्मत थी वीडियो वायरल हुआ हिमेश रेश्मिया के नजर में आया और रानू रातो-रात शोहरत और दौलत से खेलने लगी लेकिन रानू अतिंद्र चक्रवर्ती को भूली नहीं थी। आज अतिंद्र चक्रवर्ती उसके मैनेजर हैं।

रानू की जिंदगी पर बनेगी फिल्म, सलमान खान के लिए गा चुकी है गाना

सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकीं रानू मंडल के बारे में यह सुनने में आ रहा है कि उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाने की तैयारी की जा रही है। रानू की जिंदगी पर बनने वाली इस फिल्म को निर्माता-निर्देशक ऋषिकेश मंडल बनाएंगे। वह इस फिल्म को प्रोड्यूस और डायरेक्ट भी करेंगे।

सितंबर से ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने की बात सामने आ रही है। फिल्म में रानू मंडल और सिंगर सिद्धार्थ राय कुछ गीतों को अपनी आवाज देंगे।

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …