Breaking News

गृह मंत्री अमित शाह को सिलवासा में मिथिला पाग के साथ किया अभिवादन

डेस्क : दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के गृह मंत्री श्री अमित शाह को भारतीय केंद्र शासित प्रदेश ‘दादरा और नगर हवेली’ की राजधानी सिलवासा में ‘मिथिला के सांस्कृतिक प्रतीक चिन्ह ‘पाग’ से अभिनन्दन किया। 1 सितम्बर 2019 को इस केंद्र शासित प्रदेश गृह मंत्री के रूप में शाह की पहली यात्रा थी। श्री शाह सिलवासा के निवासियों से मिले एवं नागरिक अभिनन्दन स्वीकार किये । यहाँ गुजराती, मराठी और हिंदी भाषी लोगों की संस्कृतियों के बीच मिथिला के प्रवासी नागरिक की संख्या अच्छी तादाद है। आज मैथिल समाज के लोग अपनी रोजी -रोटी के खातिर देश- विदेश के कोने कोने में बस गए हैं, परन्तु अपनी संस्कृति से ओत प्रोत हैं ।

उल्लेखनीय है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने वर्ष 2017 में सांस्कृतिक मूल्यों ध्यान में रखकर ‘मिथिला पाग’ पर डाक टिकट जारी की थी। पाग को राष्ट्रीय पहचान दिलाने हेतु वर्ष 2016 में सामाजिक संगठन मिथिलालोक फाउंडेशन के बैनर तले ‘पाग बचाओ अभियान’ चलाया गया था। इस सांस्कृतिक आंदोलन में भारी संख्या में लोग सड़क पर उतरे एवं एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने अपना समर्थन दिया ।

मिथिला के ‘यंगेस्ट लिविंग लीजेंड’ के रूप में प्रसिद्धि पाने वाले एवं मिथिलालोक फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ बीरबल झा कहते हैं “यह बहुत गर्व की बात है कि आज मैथिल प्रवासी अपनी संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के साथ देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों में मौजूद हैं।

गौरतलब है कि मिथिला अपने आप में एक दर्शन है। मानव कल्याण के लिए यहाँ एक जीवन शैली हैं जो समपूर्ण विश्व के लिए आदर्श है। अतएब, त्रेता युग में आई देवी सीता की इस धरती की विरासत को जानने की जरूरत है।

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …