डेस्क : समस्तीपुर के उजियारपुर थाना क्षेत्र के महथी गांव में अपराधियों ने JDU नेता सह एसबीआई (SBI) के सीएसपी (CSP center) संचालक को निशाना बनाया है। अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या (Murder) कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक उजियारपुर थाना क्षेत्र की बेलामेघ पंचायत अंतर्गत महथी गांव में रविवार की देर रात बाइक सवार अपराधियों ने सीएसपी संचालक संत कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक जदयू के प्रखंड महासचिव भी थे।
- जेन ज़ी (Gen Z) से शिकायत नहीं, सवाल उनके संस्कार और ज़िम्मेदारी से है…
- दरभंगा में NOVA HOSPITAL का भव्य शुभारंभ, किडनी व यूरोलॉजी मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा
- विजन सिविल सर्विस सेंटर में BPSC, दरोगा, शिक्षक और असिस्टेंट प्रोफेसर की नई बैच व टेस्ट सीरीज
- ट्री मैन सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र और डॉ. प्रदीप वर्मा को मिला ‘पर्यावरण प्रहरी वृक्ष मित्र सम्मान’, बरगद बचाओ महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार
- फेविकोल की आड़ में कंटेनर से 1309.32 लीटर विदेशी शराब बरामद, मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई
बताया गया है कि वे रात करीब साढ़े 10 बजे महथी चौक स्थित अपने सीएसपी को बंद कर घर जा रहे थे। इसी बीच लालू चौक के पास बाइक पर सवार अपराधियों ने पीछे से गोली मार दी। गोली उनके सिर और पीठ में लगी। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस वहां पहुंची और जांच में जुट गई।

घटना की वजह क्या थी, इसके बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। क्या लूटपाट के दौरान घटना हुई या फिर अपराधी उनकी हत्या करने के उद्देश्य से ही चौक पर जमा थे। इसके बारे में भी अब तक कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है। इसके पीछे किसका हाथ हो सकता है इस पर परिजन भी कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !