पटना (श्रवण राज) : भारतीय रेलवे ने बिहार के सबसे पुराने प्रशिक्षण संस्थान को बंद करने का निर्णय लिया है ।

रेलवे ने इस संबंध में पत्र लिख दिनांक 27-04-20 को अधीन विभाग देकर संस्था को बंद कर लखनऊ हस्तांतरित करने का आदेश दे दिया है।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
एशिया का सबसे बड़ा व प्रसिद्ध रेल इंजन कारखाना जमालपुर की स्थापना 8 फरवरी 1862 को हुई थी।

बतातें चले कि इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट ऑफ मैकेनिकल एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग(IRIMEE, इरिमी) नाम से यह प्रशिक्षण संस्थान 1888 में खोला गया, इसमें 1927 से रेलवे के मैकेनिकल इंजीनियरिंग को प्रशिक्षण दिया जाता रहा है । रेलवे के छह मुख्य संस्था में यह सबसे पुराना है।

पहले भी केंद्र सरकार पर इस संस्थान को साज़िश के तहत बन्द करने के प्रयास का आरोप लगता रहा है। 2015-16 में भी ऐसे प्रयास हुए थे, तब मधेपुरा सांसद पप्पू यादव ने इसके विरोध में आवाज उठाई थी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी केंद्र सरकार के फैसले पर रोष जताया था। उनका कहना था की प्रधानमंत्री रेलवे यूनिवर्सिटी बनाना चाहते हैं देश में, तो क्यों नही जमालपुर के इस संस्थान को ही यूनिवर्सिटी बना देते। तब हंगमा होने के बाद रेलवे बोर्ड ने आश्वासन दिया था कि संस्थान बंद नही होगा।

लेकिन पिछले कुछ साल के समाचारों पर गौर करें, तो यही लगता है की रेलवे बोर्ड ने कोई कमी नही छोड़ी इस संस्थान हो यहां से हटाने में। बीते सालों में यहां से ट्रेनिंग लेने वाले रेलवे कर्मचारियों की संख्या लगातार कम की जाती रही।
वर्ष 2016 में रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली और यूपीएससी विभाग की ओर से विशेष श्रेणी रेलवे शिशिक्षु (एससीआरए) के लिए परीक्षाएं व नामांकन एक साथ बंद कर दी गयी थी। हालांकि यहां इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ मेकनीकल इंजीनियर्स (आईआरएसएमई) सहित डिप्टी, फोरमैन, चार्जमैन सहित अन्य रेलवे पदाधिकारियों का ट्रेनिंग व पढ़ाई चल रही है। लेकिन इरिमी स्थानांतरण होने के बाद अब जमालपुर सिर्फ ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट बनकर रह जाएगा।

एकतरफ बिहार के लोग आस लगाए बैठे हैं कि बिहार में रोजगार की संभावना बढ़ाने के लिए राज्य सरकार व केंद्र सरकार कोई इंडस्ट्री लाएगी, इधर जो सहारा पहले से है वो भी छीन लिया जा रहा है।
आज कोरोना संकट के चलते बिहारी मजदूर पैदल हजारों किलोमीटर चलकर मर रहे हैं, वापस कभी मुम्बई-दिल्ली ना जाने की बात कर रहे हैं, लेकिन ऐसे में लगता नही उनके पास दूसरे राज्यों में अपमानित होने के अलावा कोई दूसरा विकल्प है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !