Breaking News

निगोहा में चोरों ने फौजी के घर को बनाया निशाना, मेन गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर हुए दाखिल…

लखनऊ(सूरज अवस्थी) : निगोहा में चोरों ने फिर एक बार एक फौजी के घर को निशाना बनाया है सुखदेव प्रसाद पुत्र  स्वर्गीय लाला प्रसाद यादव भगवानपुर निगोहा बाजार लखनऊ  के मूल निवासी हैं , सुखदेव प्रसाद उर्फ फौजी के घर को चोरों ने निशाना बनाया है सुखदेव के मुताबिक चोरों ने मंगलवार  की   बीती रात को चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए उसके बाद चोरों ने  श्रृंगारदान का ताला तोड़कर उसमें रखे 46000 रुपए लेकर चोर रफूचक्कर हो गए जब सुबह हुई तो सुखदेव प्रसाद ने मेन गेट का ताला टूटा देख कर उसके  होश उड़ गए, और जब उसने श्रृंगारदान  का ताला टूटा देखा तो उसमें चेक किया तो उसमें रखे  46000 रुपए नहीं थे सुखदेव ने बताया कि हमें शक है कि हमारे घर में काम कर रहे अखिलेश ने ही चोरी को अंजाम दिया है ।

अखिलेश के खिलाफ ही सुखदेव ने तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है जब इस संबंध में निगोहा थाना अध्यक्ष जगदीश पांडे से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दी गई तहरीर के आधार पर अखिलेश के खिलाफ 457,380 का मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है इसकी विवेचना कर उचित कार्रवाई की जाएगी ।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *