दरभंगा / जाले : राढ़ी पश्चिमी पंचायत सरकार भवन में आरटीपीएस काउंटर का उद्घाटन शुक्रवार को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार के अध्यक्षता में पंचायत की मुखिया सुनीता देवी ने समारोह पूर्वक किया। इस मौके पर आयोजित समारोह को बीडीओ राजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि अब इस बसुधा केंद्र काउंटर के खुलने से लोगो को प्रखण्ड व अंचल कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। 
अब लोग जाती, आवासीय, ये, बृद्धावस्था पेंशन, भूमि का दाखिल खरिज, कन्या विवाह योजना, आधार कार्ड आदि सभी तरहों का आवेदन इसी काउंटर से जमा कर निर्धारित समय पर इसी काउंटर से प्राप्त करेंगे। इस केंद्र को आईटी केंद्र में बदलने में प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक संजय कुमार यादव के अथक परिश्रम का परिणाम है।
इनके द्वारा प्रखण्ड के सभी 26 पंचायत सरकार भवन में लोक सेवा के अधिकार के तहत बसुधकेन्द्र को सुचारू करना है। इस कार्यक्रम को संबोधित करने वालो में अंचलाधिकारी कमल कुमार, सरपंच प्रीति देवी, मुखिया पति सुबोध प्रसाद समेत पंचायत के गणमान्य लोगों के साथ सैकड़ो ग्रमीण मौजूद थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
