Breaking News

बिहार :: तीन वर्षों से जमे एसआई का होगा ट्रांसफर – आईजी

दरभंगा : मुख्य निर्वाचन आयुक्त नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में बिहार के मुख्य सचिव और डिजीपी ने दरभंगा प्रक्षेत्र के आईजी को निर्देश दिया है कि 3 वर्ष से अधिक जिला में पद्स्थापित पुलिस अधिकारियों को चिन्हित कर उसका स्थानांतरण करते हुए उसे रिलीव कर दिया जाय। इसके तहत एसआई से लेकर उसके ऊपर तक के अधिकारियों को शामिल किया गया है। 

आईजी पंकज दराद ने विडियो कांफ्रेसिंग के बाद बताया कि मुख्य सचिव ने आदेश दिया है कि डीएम और एसपी जिला जज से समन्वय बनाकर चुनाव से संबंधित जीतने मामले हैं, उसका निवटारा करावें। साथ ही अनुसंधान में लंबित सभी मामलों में आरोप पत्र 10 दिनों के अंदर न्यायालय में समर्पित करें। उन्होंने बताया कि दफा 116 के तहत 50 हजार का जो बाउंड भरवाया जाता था उसे बढ़ाकर डेढ़ लाख कर दिया गया है।

साथ ही मुख्य सचिव ने कहा है कि पूर्व के चुनाव में जिन जगहों पर हंगामा हुआ था। वैसे जगहों को चिन्हित कर उस पर सुरक्षा की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करें और ऐसे लोगों पर निरोधात्मक कारवाई करें। साथ ही पुलिस के अग्नेयास्त्रों को भी चिन्हित करने का आदेश एसपी को दिया है।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *