दरभंगा : समस्तीपुर के कल्याणपुर में हुई राजद नेता की हत्या बदले की कारवाई थी। दरभंगा प्रक्षेत्र के आईजी पंकज दराद ने बताया कि हत्या में शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी होगी। उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति ने राजद नेता की हत्या की है। 
उसके पिता को उक्त नेता ने हत्या की थी और वह जेल में भी थे और निचली अदालत से सजा भी हुई थी, लेकिन उच्च न्यायालय ने उन्हें बरी कर दिया था। उन्होंने कहा कि इस हत्या में तीन लोगों को सिनाख्त की गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
गौरतलब है कि गुरुवार की सुबह अपराधियों ने आरजेडी नेता रघुवर राय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अपने आवास से बाहर मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इस दौरान पहले से ही घात लगाए बैठे अपराधियों ने गोलीबारी कर दी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
