Breaking News

बिहार :: राष्ट्रीय युवा सांसद महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

दरभंगा (विजय सिन्हा) : राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री मदन सहनी ने राष्ट्रीय युवा सांसद महोत्सव कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राजनीति में सुभाषचंद्र बोस, शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद जैसे युवा नेता नहीं हैं, जो अपने होश और जोश से युवा वर्ग के मन में एक नई क्रांति का संचार कर सके। वे स्थानीय मारवाड़ी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से राष्ट्रीय युवा सांसद महोत्सव में भाग ले रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत की राजनीति में आज वृद्ध लोगों का ही बोल-बाला है। चंद गिने-चुने युवा हीं राजनीति में है। जिसके कारण राजनीति का माहौल बिगड़ रहा है। 

उन्होंने कहा कि युवाओं को सम्प्रदायवाद की राजनीति से अलग हटकर अपनी सोंच का दायरा बढ़ाना होगा। वहीं कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि युवा ही देश के भविष्य हैं और देश का विकास उन्हीं के ऊपर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि युवा जिस दिशा में जाएंगे, देश भी उसी दिशा में जाएगा। उन्होंने कहा कि आज सभी क्षेत्रों में युवाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी है। देश के राजनीति में भी युवा महती भूमिका निभा रहे है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. श्यामचंद्र गुप्त ने कहा कि आज युवाओं को सिर्फ टारगेटेड ओरियंटेड बना दिया गया है। माता-पिता भी नहीं चाहते कि उनके संतान अपने कार्यों के अलावे समाज व देश के सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दें।

इस अवसर पर रविन्द्र मोहन, डॉ. अवधेश प्रसाद यादव ने भी अपने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन मुकेश कुमार झा ने की। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. टुनटुन झा, डॉ. आर.एन. चौरसिया, डॉ. कन्हैयाजी झा, डॉ. नरेन्द्र कुमार यादव, डॉ. प्रभाकर सिंह आदि शामिल थे।

Check Also

फेकला थानाध्यक्ष तृषा सैनी ने एएसआई में प्रोन्नति पर अजीत कुमार को स्टार लगाकर दी बधाई

दरभंगा। फेकला थाना में पदस्थापित पुलिस पीटीसी से पुलिस सहायक अवर निरीक्षक पद पर प्रोन्नति …

दरभंगा मद्य निषेध विभाग अलर्ट, लावारिस स्कॉर्पियो से 70.53 लीटर विदेशी शराब किया बरामद

दरभंगा। जिलाधिकारी राजीव रौशन के निर्देश के आलोक में उत्पाद थाना, बिरौल द्वारा अवैध शराब …

मद्यनिषेध दरभंगा द्वारा ₹12 लाख की शराब का विनष्टीकरण

दरभंगा। जिलाधिकारी राजीव रौशन के आदेशानुसार मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, दरभंगा द्वारा अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *