– निवेशकों के लिए उत्तर प्रदेश में माकूल वातावरण है: यूपी औद्योगिक विकास मंत्री
– रक्षा-क्षेत्र की कंपनियों के निवेश को राज्य सरकार हर सहायता देगी : अपर मुख्य सचिव यूपी
– रक्षा क्षेत्र में भारत का निर्यात पिछले 2 वर्षों में 7 गुना बढ़कर $1.3 बिलियन हुआ
– प्रदर्शनी लगाने के लिए 77 फीसदी से अधिक जगह हो चुकी है बुक
लखनऊ ब्यूरो ( राज प्रताप सिंह ) : अगले साल लखनऊ में होने वाली रक्षा प्रदर्शनी के लिए दुनिया भर की 278 कंपनियों ने अपनी भागीदारी पक्की कर ली है। 5 से 8 फरवरी तक चलने वाले रक्षा एक्सपो के 11 वें संस्करण में प्रदर्शनी में कंपनियों ने 77 प्रतिशत से अधिक जगह पहले ही बुक कर ली है और आने वाले दिनों में कुछ और कंपनियों के भी आने की उम्मीद है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को दिल्ली में राजदूतों के गोलमेज सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षा उत्पादन में परिपक्व हो रहे भारत को आज मजबूत साझेदारियों की तलाश है और इसके लिए हमने इच्छुक कंपनियों को आवश्यक मंजूरी दिए जाने की दिशा में कई महत्त्वपूर्ण नीतिगत सुधार किए हैं।
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत रक्षा प्रौद्योगिकी में परिपक्व हो गया है और अब पारस्परिक लाभ के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी खोज रहा है। पिछले दो वर्षों में, भारत से रक्षा उत्पादन संबंधी निर्यात सात गुना बढ़कर $1.3 बिलियन तक पहुंच गया है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि निवेशकों के लिए राज्य में माकूल वातावरण है। हम समयबद्ध योजना के तहत निवेशकों की आवश्यकता के आधार पर बिजली, पानी, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाएं प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि सड़क, रेल और हवाई मार्ग से उत्तर प्रदेश की बढ़िया कनेक्टिविटी है।प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा, “इस चार दिवसीय रक्षा एक्सपो के माध्यम से, हम दुनिया की रक्षा-क्षेत्र की कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश के फायदे बताना चाहते हैं। एक मजबूत कानून-व्यवस्था बनाने के साथ साथ, राज्य में निवेश लाने का एक अनुकूल वातावरण बनाया गया है। जहां निवेश को इच्छुक कंपनियों को पारदर्शिता और तय समय-सीमा के भीतर मंजूरी दी जाती है। हमने निवेशकों के समक्ष आने वाली सभी चुनौतियों को दूर करने के लिए निवेश-मित्र पोर्टल बनाया है। इसके माध्यम से सभी आवश्यक मंजूरी, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से दी जाती है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
अवनीश अवस्थी ने कहा कि सोमवार को 48 देशों के उच्चायुक्तों और वरिष्ठ राजनयिकों सहित 83 देशों के प्रतिनिधियों ने रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘एंबेसडर राउंडटेबल में भाग लिया। लखनऊ में होने वाली इस रक्षा प्रदर्शनी को देशी विदेशी कंपनियों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। रक्षा क्षेत्र की विदेशी और भारतीय कंपनियों ने प्रदर्शनी के लिए उपलब्ध स्थान का 77 प्रतिशत पहले ही बुक कर लिए हैं जबकि पिछली बार चेन्नई में डिफेंस एक्सपो की तुलना में, इस बार प्रदर्शनी क्षेत्र के लिए 35 प्रतिशत अधिक स्थान आवंटित किया गया था। उत्तर प्रदेश में निवेश करने वाली कंपनियों को राज्य में बनाये जा रहे डिफेन्स कॉरिडोर का भी लाभ मिलेगा।
अवस्थी ने कहा कि कॉरिडोर में अलीगढ़, आगरा, झांसी, चित्रकूट, कानपुर और लखनऊ में छह नोड्स होंगे, जो राज्य में निवेश करने वाली कंपनियों को कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक सहायता प्रदान करेंगे। भारत के रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नायक और रक्षा मंत्रालय के डिफेन्स प्रोडक्शन विभाग के सचिव सुभाष चंद्रा ने भी विश्व के रक्षा क्षेत्र में भारत के बढ़ते दखल पर अपने विचार साझा किए।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !

