डेस्क : दरभंगा के जाले विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक चुने गए जीवेश मिश्रा को बीजेपी ने बड़ा तोहफा दिया है. जीवेश मिश्रा इस दफे बन रही एनडीए सरकार में मंत्री बनने जा रहे हैं. ये वही जीवेश मिश्रा हैं जिन्होंने चुनाव में जिन्ना वाले मस्कूर उस्मानी को हराया है. बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के कोटे से दो डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी के अलावे जिन्हें आज मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी. उनमें मंगल पांडे, रामसूरत राय, अमरेंद्र प्रताप सिंह, जीवेश मिश्रा और रामप्रीत पासवान का नाम शामिल है.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
मिली जानकारी के मुताबिक जीवेश मिश्रा का नाम उन सात लोगों में शामिल है जो इस दफे बीजेपी कोटे से मंत्री बनने जा रहे हैं. जीवेश मिश्रा को भूमिहार कोटे से जगह मिली है. इससे पहले के मंत्रिमंडल में बीजेपी की ओर से भूमिहार कोटे से सुरेश शर्मा और विजय कुमार सिन्हा मंत्री हुआ करते थे. सुरेश शर्मा चुनाव हार गये. पार्टी ने विजय कुमार सिन्हा को इस दफे मंत्री नहीं बनाया है. उनकी जगह युवा जीवेश मिश्रा को मंत्री बनाया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक पार्टी इस दफे नये चेहरों को जिम्मेवारी देने का फैसला ले चुकी है. तभी जीवेश मिश्रा को मंत्रिमंडल में जगह मिलने जा रही है. वैसे भी उन्होंने चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार मस्कूर उस्मानी को पटखनी दी थी. ये वही मस्कूर उस्मानी हैं जो पहले अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष थे. छात्र संघ का अध्यक्ष रहते उन पर अपने कार्यालय में जिन्ना की तस्वीर लगाने का आरोप लगा था. जाले विधानसभा क्षेत्र में 80 हजार से ज्यादा मुसलमान वोटर हैं. ऐसे में कांग्रेस को ये लगा था कि मस्कूर उस्मानी के सहारे वहां की चुनावी वैतरणी पार की जा सकती है. लेकिन क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखने वाले जीवेश मिश्रा ने जाले से फिर से जीत हासिल की. इससे पहले वे 2015 के चुनाव में भी जाले से जीत कर आये थे.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !