डेस्क : दरभंगा के जाले से जीवेश कुमार मिश्रा को नीतीश मंत्रिमंडल में पर्यटन, श्रम संसाधन व खान एवं भूतत्व विभाग की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. नवगठित एनडीए सरकार के मंत्रियों में विभागों का बंटवारा हो गया है.
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

बता दें कि बिहार में नवगठित एनडीए सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज संपन्न हुई. मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की पहली बैठक हुई जिसमें मंत्रिमंडल के सहयोगियों के बीच विभागों का बंटवारा हो चुका है. इसके अलावे बैठक में 23 से 27 नवम्बर तक विधानसभा सत्र चलाने पर भी सहमति बनी.

नीतीश कुमार ने अपने पास गृह विभाग और सामान्य प्रशासन रखा है तो वहीं डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के पास पर्यावरण, वन, सूचना प्रौद्योगिकी, आपदा प्रबंधन और शहरी विकास का विभाग है. बिहार की दूसरी डिप्टी सीएम रेणु देवी को पंचायती राज विभाग के अलावा उद्योग विभाग की जिम्मेवारी दी गई है.


बता दें कि 25 नवंबर को स्पीकर का चुनाव होगा. 26 को राज्यपाल का अभिभाषण होगा और 27 को अभिभाषण पर वाद-विवाद और सरकार का उत्तर होगा. बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी सहित सभी मंत्रियों ने शिरकत की. गौरतलब है कि सोमवार को नीतीश कुमार के साथ 15 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने पद और गोपनीयता की शपथ ली थी. बता दें कि नीतीश कुमार ने सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है.
मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा
1-नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री- गृह, विजिलेंस, सामान्य प्रशासन
2-तारकिशोर प्रसाद, डिप्टी सीएम- वित्त वाणिज्य, पर्यावरण विभाग
3-रेणु देवी, डिप्टी सीएम- महिला कल्याण
4-विजेंद्र यादव- ऊर्जा, उत्पाद, निबंधन
5-मेवालाल चौधरी- शिक्षा विभाग
6-तारकिशोर- वित्त, वाणिज्य कर, आई टी
7-शीला मंडल- परिवहन विभाग
8-अशोक चौधरी- साइंस एंड टेक्नोलॉजी और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय
9-मुकेश सहनी- पशुपालन और मत्स्य पालन
10-विजय चौधरी- ग्रामीण विकास एवं ग्रामीण कार्य विभाग
11-मंगल पांडेय- स्वास्थ्य, पथ निर्माण विभाग
12-संतोष सुमन- लघु जल संसाधन
13-जीवेश मिश्रा- पर्यटन,श्रम संसाधन व खान एवं भूतत्व विभाग
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !