डेस्क : कर्ण कायस्थ महासभा मिथिला की सामाजिक-सांस्कृतिक और दर्शन को आधुनिक युग के सामाजिक परिवेश में अक्षुण्ण रखने के उद्देश्य से कर्ण कुम्भ मेला एवं संगोष्ठी का दो दिवसीय आयोजन आगामी 30-31 अक्टूबर को दरभंगा में करने जा रही है।

हृदय नारायण चौधरी की अध्यक्षता में चित्रगुप्त मंदिर परिसर, लक्ष्मीसागर में सम्पन्न हुई बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया। इस मौके पर कर्ण कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. के. कर्ण ने कहा कि अधिकांश युवा पीढ़ी में पश्चिमी सभ्यताओं को अपनाने में अभिरूचि दिखाई दे रही है। लेकिन अपने संस्कारों और पम्पराओं को अक्षुण्ण रखने के प्रति हमें सजग रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रथम सत्र सामाजिक संस्कारों को लेकर होगा और कर्ण कायस्थ विभूतियों को सम्मानित किया जायेगा।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
बैठक में सर्वसम्मति से अधिवक्ता चन्द्रधर मल्लिक को बिहार शाखा का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर सुजित मल्लिक, कैलाश चन्द्र दास, बिरेन्द्र नाथ दास, उमाशंकर लाल, राकेश कर्ण, पंकज कुमार, सी.बी. कर्ण, आशीष नीरज, सविता दास, डॉ. हर्षनारायण लाल, प्रभाकर लाल कर्ण, अमरेन्द्र कुमार, रोहित कुमार दास, पंकज कुमार दास आदि उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !