Breaking News

बाल-बाल बचे डीएसपी सहित पुलिसकर्मी, 10 फीट गड्ढे में पलटी सुमो

डेस्क : मधुबनी जिले के जयनगर अनुमंडल के लदनिया बाजार में सड़क जाम की सूचना पर घटनास्थल पर जा रहे डीएसपी सुमित कुमार की सुमो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटना रविवार की दोपहर बेला स्थित जीवनदीप अस्पताल के निकट हुई है।

जिसमें डीएसपी सुमित कुमार बाल-बाल बच गये। हालांकि उनके ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया गया। आंशिक घायलो में डीएसपी तथा उनके बॉडीगार्ड अजीत कुमार, सिपाही शनि कुमार, शिवकुमार, धन्जय कुमार है। जिसका प्राथमिक उपचार किया गया।

घटनास्थल पर अमित कुमार, सुजीत यादव समेत अन्य लोगों ने बताया कि डीएसपी सुमो वाहन सड़क से 10 फीट नीचे गढ्ढे में दो तीन पलटी मार कर उलट गयी। स्थानीय राहगीरों ने काफी मशक्कत के बाद डीएसपी समेत अन्यों को एक एक कर निकाला। दुर्घटना का कारण वाहन का टायर पंक्चर होना बताया गया है।

Check Also

आशीष झा कोइलखिया मिथिलालोक फाउंडेशन के संयुक्त सचिव मनोनीत

मधुबनी। जिले के कोईलख गांव के मूल निवासी आशीष झा कोइलखिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर …

दरिंदगी :: झंझारपुर के मधेपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार 4 फरार

मधुबनी जिला के झंझारपुर के मधेपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ 5 …

झंझारपुर के पूर्व MLA गुलाब यादव के घर पर ईडी का छापा, पटना पुणे झंझारपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

  डेस्क। झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर पर मंगलवार सुबह ईडी की …