Breaking News

प्रधान पद को लेकर हुआ उपचुनाव

राम मोहन गुप्ता (लखनऊ) :: राजधानी के बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र इटौंजा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नरोसा में प्रधान पद को लेकर शनिवार की सुबह से वोटिंग शुरू हुई जिसमें बुजुर्ग महिलाओं युवाओं में वोट डालने में उत्साह दिखा ।वहीं कई महिलाओं के पता प्रूफ व मतदाता सूची में नाम समान न होने के कारण वोट नहीं डाल सकी। दोपहर 12:00 बजे तक 50% से अधिक वोट पड़ चुके थे । यहां 3 महिला प्रत्याशी  माधुरी ,कृष्णावती, सावित्री ,चुनाव लड़ रही हैं। वोट न पड़ने से नाखुश दिखी महिला मतदाता।।

नरोसा ग्राम पंचायत की राधा का पहचान पत्र में सही नाम है। जबकि मतदाता सूची में सुशीला हो गया। इसी तरह सरोजिनी का नाम आधार कार्ड में सही है। जबकि मतदाता सूची में राजरानी हो गया। जिससे वोट नहीं डाल पायी। जिससे वह नाखुश दिखी। युवा मतदाता ने भी डाला वोट महिला मतदाता छाया 19 वर्ष ने अपना दोबारा वोट डाला उन्होंने बताया कि वोट डालने में उनमें उत्साह है। क्योंकि गांव के विकास के लिए उनके वोट से भी जीत हो सकती है।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …