डेस्क। देशभर के सभी कायस्थ बंधु, मातृशक्ति एवं युवा साथियों से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत सरकार के पूर्व प्रधान आयुक्त आईआरएस डॉ अनूप कुमार श्रीवास्तव ने नव वर्ष 2025 की शुभकामनाओं के साथ 12 जनवरी 2025 को अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, विंडसर प्लेस, 15 जनपथ, नई दिल्ली में होने वाले स्वामी विवेकानंद जी, महर्षि महेश योगी जी की जयंती एवं कायस्थ महोत्सव में अपनी बहुमूल्य भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु सादर निमंत्रण दिए हैं।

कृपया नीचे दी गई लिंक पर जाएं या QR कोड स्कैन कर दिए गए फार्म को भरें और अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSceDvy-dS4XOWB6ouUVAuxmL5Is7VA5bLDp_hInGKm8zK7Exg/viewform?usp=dialog
उन्होंने कहा कि यह आयोजन हमारे कायस्थ समाज की एकता और समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आपके सहयोग से इसे और भी शानदार बनाया जा सकेगा।